Samastipur

समस्तीपुर के इस गांव में नल-जल सेवा ठप होने पर बूढ़ी गंडक नदी का पानी पी रहे लोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : खानपुर प्रखंड के बछौली पंचायत के वार्ड संख्या-4 सोनसा में नल-जल सेवा बंद है। इसके कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का बताना है कि बिजली विभाग द्वारा बिल जमा नहीं कराने पर नल- जल का लाइन बाधित कर दिया गया है। इससे करीब तीन सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके कारण दर्जनों लोग बूढ़ी गंडक नदी से बाल्टी में पानी लाकर पीने को विवश हैं। घर का सारा कामकाज व खाना बनाने तक इसी पानी पर निर्भर है।

इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय मुखिया विनोद कुमार ने बताया कि मार्च 2023 से नल-जल सेवा पंचायती राज विभाग से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन, पीएचईडी द्वारा बिजली कनेक्शन का विद्युत विपत्र जमा नहीं कराया गया। यहां का बिजली कनेक्शन विभाग द्वारा काट दिया गया है। वरीय अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के उजियारपुर कार्य प्रमंडल के एसडीओ ने फोन पर बताया कि बिजली बिल और नल जल के अनुरक्षक का वेतन पंचायती राज विभाग को ही देना है। पीएचईडी सिर्फ मरम्मत का काम ही देखती है। खानपुर के बीडीओ विजय चंद्रा ने बताया कि जल्द ही सुविधा सुविधा बहाल करा दिया जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

34 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

7 घंटे ago