Samastipur

कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर ‘श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित हुआ विशाल चिकित्सा शिविर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा दूसरा शिविर केवस निज़ामत पंचायत, लख्खी चौक में आयोजित किया गया। यह शिविर समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने इस शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच की, चिकित्सा परामर्श दिया और आवश्यक दवाइयाँ प्रदान कीं।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने ठाकुर जी की सादगी और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम उसी जिला से हैं, जहां ठाकुर जी का जन्म हुआ था और जहाँ से उनकी विचारधारा ने समाज में बड़े परिवर्तन लाए। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि कल ठाकुर जी के पैतृक गांव में भी निःशुल्क शिविर लगाया था, जहां उनके पुत्र, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भी उपस्थित थे।

डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में यह कहा कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस शिविर में सैकड़ों मरीजों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

इसके अलावा, इस शिविर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, बीजेपी युवा मोर्चा के संतोष कुशवाहा, सरपंच केवस अशोक कुमार, केवस मुखिया केवस राजीव कुमार राय, छतौना मुखिया लक्ष्मण प्रसाद, मोरदिवा मुखिया राम अधार सिंह, मोरदिवा सरपंच शिव सागर महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। जिन्होंने शिविर की सराहना की और इस तरह के आयोजनों के महत्व को बताया। यह शिविर एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में आयोजित किया गया था, जो जनहित में योगदान देने के साथ-साथ कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

3 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

4 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

15 घंटे ago