Samastipur

तैयारी पूरी; कर्पूरी जयंती पर आज कर्पूरीग्राम आयेंगे उप-राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री 

समस्तीपुर : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. जयंती समारोह में शिरकत करने देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कर्पूरीग्राम पहुंच रहे हैं.

उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. सभी सड़कों की दोनों ओर बैरिकेटिंग करायी गयी है. जगह-जगह ड्रॉप गेट बनाये गये हैं. कई स्तर से सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जा रही है. गुरुवार को सबों के कारकेट का फाइनल रिहर्सल किया गया. गाड़ियों का काफिला हेलीपैड से स्मृति भवन तक पहुंचा. जहां चार गाड़ियों को स्मृति भवन तक ले जाने का फाइनल टच किया गया. उनके आगमन को लेकर चार हेलीपैड भी बनाये गये हैं. हेलीपैड पर भी हेलीकॉप्टर लैंड कराकर फाइनल टच किया गया.

कार्यक्रम स्थल पर कई वरीय पदाधिकारी पहुंचकर तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा जिले के वरीय अधिकारियों के साथ कॉलेज परिसर में बने पंडाल का जायजा लिये. मंच भी जाकर देखा. अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये.

सुरक्षा के मद्देनजर पंडाल में मंच के आगे बड़ा सा डी एरिया बनाया गया है. डी एरिया के बाद वीआइपी के बैठने की व्यवस्था की गयी है. आंगतुक सबसे पहले कर्पूरी स्मृति भवन पहुंचेंगे. जहां सर्वधर्म प्रार्थना होगी. जननायक के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा. गोखुल कर्पूरी फूलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय स्थित त्रिमूर्ति भवन में माल्यर्पण कार्यक्रम होगा. कॉलेज परिसर में अतिथियों के द्वारा पौधरोपण भी किया जायेगा. कॉलेज परिसर में बनाये गये जननायक की पैतृक झोपड़ी की झांकी भी सभी आंतुगक देखने जायेंगे. इस झोपड़ी को पूरी तरह वैसा ही बनाया गया है, जिस तरह की झोपड़ी में जननायक का जन्म हुआ था और वे पले बढ़े थे. झोपड़ी में परंपरागत चीजें खटिया, कोठी, चूल्हे, जांता, उखली-मूसल, सिलवट, ढिबरी आदि भी रखी गयी है. झोपड़ी के बाहर फूस का बैठका भी बना हुआ है. कॉलेज परिसर में राज्यसभा सांसद सह केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर खुद बैठकर तैयारी की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

5 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

5 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

7 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

10 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

20 घंटे ago