Samastipur

हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में केस दर्ज, जिन्होंने पार्षद पति को भगाया उनपर भी होगी कार्रवाई

समस्तीपुर :- नगर थाना की पुलिस ने समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 के पार्षद पति मो. आरिफ उर्फ शिबू पर अवैध‌ हथियार रखने की प्राथमिकी दर्ज की है। अवैध हथियार रखने और लोगों द्वारा उक्त पार्षद प्रतिनिधि को भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो में देखा गया था कि हाक्स टीम के द्वारा पार्षद पति को देसी पिस्तौल के साथ पकड़ लिया गया था। इसके बाद वह पिस्तौल फेंक दिया। वीडियो में देखा गया है कि टीम उसे पिस्तौल अपने पास रखने को कहती है। लेकिन, वह उसे उठाने से मना कर देता है। वहीं मौके पर मौजूद लोग पार्षद पति को भगा देते है।

इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आयी और पार्षद पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं।

उधर एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पिस्तौल को बरामद कर लिया गया है। जिस व्यक्ति के द्वारा हथियार फेंका गया था उसकी पृष्ठभूमि भी अपराधिक रही है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं जिन लोगों ने उसे भगाया है वायरल वीडिओ के माध्यम से उनकी भी पहचान की जा रही है। उनलोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago