समस्तीपुर :- नगर थाना की पुलिस ने समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 के पार्षद पति मो. आरिफ उर्फ शिबू पर अवैध हथियार रखने की प्राथमिकी दर्ज की है। अवैध हथियार रखने और लोगों द्वारा उक्त पार्षद प्रतिनिधि को भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो में देखा गया था कि हाक्स टीम के द्वारा पार्षद पति को देसी पिस्तौल के साथ पकड़ लिया गया था। इसके बाद वह पिस्तौल फेंक दिया। वीडियो में देखा गया है कि टीम उसे पिस्तौल अपने पास रखने को कहती है। लेकिन, वह उसे उठाने से मना कर देता है। वहीं मौके पर मौजूद लोग पार्षद पति को भगा देते है।
इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आयी और पार्षद पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं।
उधर एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पिस्तौल को बरामद कर लिया गया है। जिस व्यक्ति के द्वारा हथियार फेंका गया था उसकी पृष्ठभूमि भी अपराधिक रही है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं जिन लोगों ने उसे भगाया है वायरल वीडिओ के माध्यम से उनकी भी पहचान की जा रही है। उनलोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…