Bihar

खुशखबरी! बिहार खेल विश्वविद्यालय को UGC से मिल गई मान्यता, अब यह कोर्स होंगे शुरू

बिहार के राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से विधिवत मान्यता मिल गई है। यह उपलब्धि राज्य के खेल और शिक्षा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यूजीसी की मान्यता के साथ ही खेल विश्वविद्यालय को शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में स्नातक और डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडी) जैसे शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने का अधिकार प्राप्त हो गया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से तीन पाठ्यक्रम प्रस्तावित किये हैं। इसके तहत पहला कोर्स स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडी) है।

यह पाठ्यक्रम दो या तीन प्रमुख खेलों में विशेषज्ञता प्रदान करेगा। इसके अलावा दूसरा महत्वपूर्ण कोर्स योग में डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडी) है। यह पाठ्यक्रम योग को प्रोत्साहित करने और पेशेवर शिक्षा प्रदान करने के लिए है। एक अन्य महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम शारीरिक शिक्षा से जुड़ा है। इसके तहत चार वर्षीय बैचलर डिग्री ऑफ फीजिकल एजुकेशन (बीपीएड) है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई से अनुमोदन के अधीन है। दरअसल, बिहार खेल विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

यूजीसी से मान्यता मिलने के बाद बिहार भी देश के खेल मानचित्र पर दिखेगा। विश्वविद्यालय के अधिकारी के अनुसार विश्वविद्यालय को सभी संबंधित कोर्स की मान्यता मिली है। इसमें खेल विज्ञान, खेल शिक्षा, खेल मेडिसिन, खेल प्राद्योगिकी, खेल प्रबंधन व अन्य सम्बद्ध विषय शामिल हैं।

बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति, शिशिर सिन्हा ने कहा कि बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह विश्वविद्यालय न केवल छात्रों को शैक्षिक योग्यता प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें खेलों में भी सशक्त बनाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

9 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

11 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

16 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

23 घंटे ago