Samastipur

शेखोपुर तालाब के सौंदर्यीकरण की CM ने की सराहना, तालाब में मछली का जीरा एवं बत्तख भी छोड़े

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री ने शेखोपुर में जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत सौंदर्गीकृत कराए गए तालाब का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि तालाब का काफी अच्छे ढंग से सौंदर्यीकरण हुआ है। इसके चारों तरफ सीढ़ी बन जाने से यहां का दृश्य काफी अच्छा लग रहा है। तालाब के समीप मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया तथा तालाब में मछली का जीरा एवं बत्तख भी छोड़े।

मुख्यमंत्री ने ग्राम शेखोपुर की वार्ड तीन का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, शेखोपुर के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। ग्राम शेखोपुर की वार्ड तीन में जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

सीएम ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बने घरों की चाबी, 23 हजार 565 समूहों को बैंक ऋण के तहत 275 करोड़ 25 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, परिक्रमी निधि एवं सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 580 ग्राम संगठनों के 8 हजार 750 समूहों को 47 करोड़ 24 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत जिले के कुल 2962 लाभार्थियों को 11 करोड़ 45 लाख रुपये का सांकेतिक चेक वितरित किया। सीएम ने दीप नारायण साह कृषक हितार्थ समूह को 8 लाख का सांकेतिक चेक, किसान विकास उन्नत सब्जी उत्पादक कृत हित समूह को 8 लाख का सांकेतिक चेक दिया।

शिक्षिकाओं से सीएम ने की बातचीत

80 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर स्थापित किए गए कृषि यंत्र बैंक की चाबी, देशी गो-पालन प्रोत्साहन योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में शिक्षिका एवं बच्चों से बातचीत कर जानकारी ली। इस मौके पर पदाधिकारी भी मौजूद थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

8 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

9 घंटे ago