Samastipur

मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर को दी अरबों रुपये के योजनाओं की सौगात, मुक्तापुर मोइन बनेगा पर्यटन स्थल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कल्याणपुर के मुक्तापुर मोइन के जीर्णोद्धार कार्यों को देखा। शेखोपुर गांव में मुख्यमंत्री ने ‘जल जीवन हरियाली योजना’ के तहत विकसित तालाब का जायजा लिया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अरबो रूपये के कई योजनाओं की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि मुक्तापुर मोइन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा समस्तीपुर शहर के लिए छोटी बेझाडीह से मुक्तापुर में प्रस्तावित आरओबी तक बाइपास सड़क का निर्माण और गंडक नदी पर मगरदही घाट के पास पुराने जर्जर पुल के स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण होगा।

बाइपास का भी होगा निर्माण

नीतीश कुमार ने कहा कि सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के लिए बाइपास का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ यात्रा में शामिल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य में 18 साल के शासनकाल में बहुत विकास हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ कार्य शेष रह गए हैं। उन्होंने कहा, “इस प्रगति यात्रा के माध्यम से शेष कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री खुद सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में जा रहे हैं कि काम कहां तक हुआ है और बाकी कार्यों की स्थिति क्या है, उसे देख रहे हैं।” मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि प्रगति यात्रा का उद्देश्य उन इलाकों पर विशेष ध्यान देना है, जहां विकास की रफ्तार धीमी रही है। विकास कार्यों को देखना और उस कार्य को पूरा करना प्रगति यात्रा का उद्देश्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

10 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

11 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

12 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

16 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

17 घंटे ago