समस्तीपुर :- नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हाल के दिनों में आधा दर्जन से अधिक बाइक की चोरी हो चुकी है। इससे लोगों में आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी की लगातार हो रही घटना ने पुलिस की भी परेशानी बढ़़ा दी है।
विगत दिनों समस्तीपुर कचहरी कैंपस, एसबीआई मेन ब्रांच, सदर अनुमंडल कार्यालय, पटेल मैदान समेत अन्य जगह से लगातार बाइक चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटना हुई है। लेकिन अब तक चोर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में बाइक चोरी की घटना रोकने के लिए नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चोरों का सुराग पाने के लिए उक्त टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। बताया गया है कि इसमें कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गई है। जिस पर पुलिस काम कर रही है। इसके अलावा टावर डंप भी किया जा रहा है।
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गयी है, जल्द ही बाइक चोरी की घटना पर लगाम लग जाएगा।
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…