Samastipur

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में एक जैसी होगी बच्चों की ड्रेस, शिक्षा विभाग ने तय किया रंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत सरकारी प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक,उच्च माध्यमिक विद्यालयों, अनुदानित एवं प्रस्वीकृत मदरसा, संस्कृत विद्यालयों तथा वित्तरहित अनुदानित, प्रस्वीकृत माध्यमिक,उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 लीं से 8वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं को पोशाक का रंग अब विभाग ने तय कर दिया है।

शिक्षा विभाग ने यह माना है कि राज्य के विद्यालयों का सतत निरीक्षण के दौरान यह संज्ञान में आया कि राज्य के अलग-अलग जिलों के विद्यालयों में छात्र-छात्रा अलग-अलग रंग के पोशाक में विद्यालय आते है। इसका मुख्य कारण यह है कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत छात्र-छात्राओं को पोशाक के कपड़े का रंग निर्धारित नहीं है, जिसके कारण राज्य के अलग-अलग जिलों के विद्यालयों में छात्र-छात्रा अलग-अलग रंग के पोशाक में देखे जाते हैं।

इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि कक्षा 1 लीं से 8वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं के पोशाक के कपड़े का रंग अब निर्धारित मानदंडों के आधार पर होगा ताकि एकरूपता रहे। इसके अनुसार वर्ग 1 से 8वीं छात्रा के समीज या शर्ट का रंग आसमानी नीला, दुपट्टा व हाफ जैकेट गहरा नीला एवं सलवार या स्कर्ट भी गहरा नीला रंग का होगा।वही छात्रों का शर्ट आसमानी नीला एवं पैंट गहरा नीला रंग का होगा।

वहीं वर्ग 9वीं से 12 के लिए छात्राओं के समीज का रंग आसमानी नीला, दुपट्टा या हाफ जैकेट जिसमें जैकेट समीज के आगे के हिस्से में सिला हुआ होगा का रंग एवं सलवार का रंग गहरा नीला होगा। विभागीय आदेश के अनुसार छात्र-छात्राओं के पोशाक की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए अधिक प्रतिशत सूती मिश्रित कपड़ा क्रय किया जायेगा।वही अगली शिक्षक अभिभावक बैठक में अभिभावकों से लिखित घोषणा पत्र भी लिया जायेगा ताकि जिस प्रयोजन के लिए सरकार राशि दे रही है उसी प्रयोजनार्थ खर्च करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

2 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

2 घंटे ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

4 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

7 घंटे ago