प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को यानी आज समस्तीपुर जिले में आएंगे। यहां वे जिलेवासियों को विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कुमार कुल 9 अरब 37 करोड़ 46 लाख 48 हजार रुपए की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिसमें कुल 5 अरब 8 करोड़ 22 लाख 9 हजार रुपए की 51 योजनाओं का उद्घाटन कर जिलेवासियों को सौगात देंगे। वहीं 4 अरब 36 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए की 147 योजनाओं का शिलान्यास कर नए वर्ष 2025 का तोहफा देंगे।
इसमें बिहार राज्य पुल निगम, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, सात निश्चय,पंचायती राज,शिक्षा,मनरेगा व सड़क आदि विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास शामिल है। उधर, सीएम की प्रगति यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। सबसे पहले सीएम उजियारपुर प्रखंड के रायपुर गांव में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस फैसिलिटि कम ट्रेनिंग सेंटरएवं 100 शैय्या वाले डा.भीम राव अंबेदकर राजकीय कल्याण छात्रावास का लोकापर्ण करेंगे। वहां विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
वहां से कल्याणपुर प्रखंड बासदेवपुर गांव आयेंगे। वहां से मुक्तापुर मोइन में पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन व निरीक्ष करेंगे। इसके बाद मुक्तापुर रेलवे गुमती पर समस्तीपुर-दरभंगा एनएच 32 पथ पर आरओबी एवं समस्तीपुर पूसा पथ पर लेवल क्रांसिंग संख्या 53ए के आरओबी का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर गांव वार्ड 3 में तालाब का भ्रमण एवं तालाब में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन करेंगे। वहीं सोलर स्ट्रीट लाइट का निरीीक्षण कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
साथ ही पौधरोपण कर विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टॉलों का भ्रमण करेंगे। यही पर जीविका दीदीयों, तालिमी मरकजों व टोला सेवकों से वार्ता करेंगे। हर घर नल का जल योजना का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मगरदही घाट पहुंचकर बुढ़ी गंडक नदी पर वर्तमान पुल के समानांतर नवप्रस्तावित पुल का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे जिला अतिथिगृह जाकर कुछ देर आराम करेंगे। अंत में कलेक्ट्रेट के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे शाम में पटना लौट जाएंगे।
1. 3778.450 लाख से बिहार राज्य पथ विकास निगम के योजनाओं का उद्घाटन
2. 2220.560 लाख से भवन प्रमंडल के 4 योजनाओं का उद्घाटन
3. 1163.970 लाख से बिहार राज्य भवन लि. दरभंगा के 6 योजनाओं का उद्घाटन
4. 450.785 लाख से बिहार राज्य भवन लि. के एक योजना का उद्घाटन
5. 23699.220 लाख से पथ प्रमंडल समस्तीपुर के 9 योजनाओं का उद्घाटन
6. 2453.000 लाख से बिहार राज्य भवन लि. दरभंगा 1 योजना का उद्घाटन
7. 4228.400 लाख से ग्रामीण विकास विभाग समस्तीपुर के 7 योजनाओं का उद्घाटन
8. 10817.500 लाख से पथ प्रमंडल रोसड़ा के तीन योजनाओं का उद्घाटन
9. 83.540 लाख से स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल 01 समस्तीपुर के 3 योजनाओं का उद्घाटन
10.49.978 लाख से स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल 02 रोसड़ा के 1 योजना का उद्घाटन
11. 787.011 लाख से बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड शिक्षा विभाग के 8 योजनाओं का उद्घाटन
12. 69.125 लाख से परिवहन विभाग के 1 योजना का उद्घाटन
13. 280.690 लाख से लघु सिंचाई प्रमंडल समस्तीपुर के 6 योजनाओं का उद्घाटन
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…