Samastipur

शिक्षाकुंज के द्वारा STEP-2025 प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न, 4474 प्रतिभागियों ने लिया भाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी करने वाली संस्थान शिक्षाकुंज के द्वारा STEP 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने वाले कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र – छात्राओं के लिए इस वर्ष 2.5 करोड़ कि स्कॉलरशिप एवं 2.5 लाख की नगद राशि के साथ-साथ मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार का घोषणा पूर्व में किया गया था। इस परीक्षा का प्रारंभिक आयोजन समस्तीपुर एवं आसपास के जिलों के स्कूलों में किया गया।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को पुनः शिक्षाकुंज के ऑफलाइन सेंटर, समस्तीपुर में दिसंबर 2024 के प्रत्येक रविवार को दो- दो पालियों में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 4474 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक अनिरुद्ध प्रताप ने बताया कि STEP 2025 को लेकर स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं से स्टूडेंट्स को शैक्षणिक व मानसिक विकास के साथ-साथ आगामी करियर को लेकर बहुत सारी जानकारियां मिलती है। STEP 2025 का परीक्षाफल जनवरी माह में संस्थान के वेबसाइट पर घोषणा कर दी जाएगी। STEP 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी 2 वर्ष के लिए संस्थान की ओर से फ्री में पढ़ाई के साथ-साथ रहना खाना दी जाएगी।

शिक्षाकुंज के द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा STEP के माध्यम से हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र अपने सपनों को पूरा करते हैं। साथ ही निदेशक ने बताया कि जो स्टूडेंट STEP 2025 में भाग लेने से छूट गए हैं उन स्टूडेंट्स को संस्थान SPOT TEST के द्वारा शत प्रतिशत तक ट्यूशन फीस में स्कॉलरशिप उपलब्ध कराएगी। जिसकी जानकारी संस्थान के हेल्पलाइन नंबर एवं वेबसाइट से लिया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

सुमित झा का भक्ति गीत ‘अम्बे अम्बे’ एक अक्टूबर को होगा रिलीज

समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर BRC में हर छोटे-बड़े कार्यो के लिए रेट फिक्स ? भ्रष्टाचार के आरोपों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…

4 घंटे ago

जमशेदपुर में 33 करोड़ के सोना व 42 लाख नगद लूटकांड में समस्तीपुर में झारखंड STF की छापेमारी

समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…

4 घंटे ago

बाढ़ राहत का वायरल वीडियो सरकारी वितरण का नहीं, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने कहा- नाव पर भीड़ जुटाकर राहत सामग्री बांटने की होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में धमकी और मदद के नाम पर दो लोगों से 6.51 लाख की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख…

5 घंटे ago