समस्तीपुर :- शहर के कर्पूरी सभागार में रविवार को ‘बचपन प्ले स्कूल’ का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। रंग-बिरंगे परिधान में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीओ दिलीप कुमार, बीएसएफसी के जिला प्रबंधक पंकज कुमार, एक्सपर्ट कोचिंग के चैयरमैन ए कुमार, मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के डाइरेक्टर अबू सईद, बचपन प्ले स्कूल की डाइरेक्टर संगीता झा व प्रिंसिपल आरती सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों को कुलानंद झा के द्वारा पुष्प गुच्छ, शाॅल व पाग पहनाकर स्वागत किया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा डांस, नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुति दी गई। रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंचे बच्चों के डांस को देखकर उसके अभिभावक भी झूमने को मजबूर हो गए। स्कूल की डाइरेक्टर संगीता झा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में सबके सामने परफॉर्म करने के डर को निकालना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक और अभिभावक का भी आभार जताया। उन्होंने बताया कि अपने बच्चों को आप सब उचित मार्गदर्शन देने का कार्य करें, तभी हमारा समस्तीपुर आगे बढ़ सकता हैं क्योंकि आज के बच्चे ही आने वाले कल के भविष्य हैं जो राष्ट्र निर्माण में अपना अहम किरदार निभाते हैं।
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…