Samastipur

संदिग्ध बाइक को पकड़ने के बाद थाना लाकर पुलिस ने छोड़ा, SP ने चौकीदार से लेकर दरोगा तक को निलंबित किया, थानाध्यक्ष पर भी गिर सकती है गाज

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम के द्वारा एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को पकड़ने के बाद छोड़ने और कार्रवाई न करने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गयी है।

एसपी अशोक मिश्रा ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया है की रोसड़ा थानाध्यक्ष की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध है, उसकी जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि उन्हें किसी के द्वारा गुप्त सूचना दी गई की रोसड़ा थाने पर एक बाइक को पकड़कर लाया गया फिर उसे छोड़ दिया गया। जिसके बाद उन्होंने रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मामले की जांच करायी। जांच के क्रम में मामला सत्य पाया गया जिसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया।

थानाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध!

पुलिस अधीक्षक ने दरोगा रामपति प्रसाद, जमादार जयनेन्द्र कुमार एवं चौकीदार कमलेश पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं। वहीं इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इस मामले में अग्रतर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

24 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago