Samastipur

समस्तीपुर में “रिवर रैंचिंग कार्यक्रम” का किया गया शुभारंभ, 3.80 लाख मत्स्य अंगुलिका करेह नदी में डाला गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “रिवर रैंचिंग कार्यक्रम” का शुभारंभ समस्तीपुर के करेह नदी में किया गया। इसके अंतर्गत 3.80 लाख जीवित मत्स्य अंगुलिका साईज 8-10 ग्राम करेह नदी में प्रवाहित की गई। नदियों में घट रही मछलियों की संख्या बढ़ाने एवं मछुआरों के आजीविका में वृद्धि के साथ नदियों का पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे इसके लिए इस योजना की शुरुआत की गई। इससे प्राकृतिक जल-संपदा में जलीय जीव की मात्रा रहेगी और नदियों के जल की गुणवत्ता बेहतर होगी तथा प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

मौके पर संबोधित करते हुए कुमार बिमल प्रसाद, उप-मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र दरभंगा ने बताया कि करेह नदी के बड़ी मछलियों को संग्रह कर मत्स्य हैचरी पर प्रजनन कराया गया एवं उचित देखभाल के उपरांत 8-10 ग्राम साईज के मछलियों के बच्चे को नदी में डाला गया, जिससे नदियों में अन्य जीवों का शिकार न हो और उत्तरजीविता में वृद्धि बनी रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

3 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

3 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

6 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

14 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

14 घंटे ago