Samastipur

वारिसनगर में अधेड़ की गला घोंटकर ह’त्या, लीची गाछी के पास मिला शव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया वार्ड संख्या-8 में शुक्रवार सुबह लीची बगान के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोज सहनी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के बेटे संजीत कुमार सहनी ने बताया कि वह बाजार समिति में मजदूरी करता है।

गुरुवार देर रात घर लौटने पर उसने अपने पिता को खाना खिलाया और सोने चला गया। मनोज सहनी रोज की तरह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित दालान में सोने के लिए चले गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने पास में ही लीची बगान के पास शव देखा, तो उन्होंने परिवार को सूचना दी।

जब संजीत मौके पर पहुंचा, तो उसने पाया कि पिता के गर्दन के पीछे चोट के निशान थे। उन्होंने आशंका जताई कि रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पर वारिसनगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। सदर डीएसपी-टू विजय महतो ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

8 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

15 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

15 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

15 घंटे ago