Samastipur

समस्तीपुर में 22 उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, 10 लाभुकों को 17.75 लाख की स्वीकृति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं लघु उद्यमी योजना के तहत गुरुवार को जिला उद्योग विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर चयनित उद्यमियों को प्रथम और द्वितीय किस्त की राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी डीएम अजय कुमार तिवारी की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत से अपने उद्यम को न सिर्फ जिलास्तर बल्कि पूरे बिहार और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करें। ताकि आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के सफल 22 उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 10 लाभुकों के बीच 17.75 लाख की राशि का स्वीकृति पत्र और सांकेतिक चेक वितरण किया गया। बिहार लघु उद्यमी योजना के 22 लाभुकों के बीच एक-एक लाख रुपए की द्वितीय किश्त का स्वीकृति पत्र और सांकेतिक चेक वितरण किया गया।

277 लाभुकों का चयन किया जा चुका है :

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अन्तर्गत 277 लाभुकों का चयन किया जा चुका है और इन लाभुकों का प्रशिक्षण के बाद प्रथम किश्त की स्वीकृति पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया जारी है।

लघु उद्यमी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से चयनित लाभुकों को स्वरोजगार के लिए मदद दी जाती है जो कुल अनुदान है। इसमें प्रथम किश्त के रूप में प्राप्त 50 हजार की राशि के परियोजना के अनुरूप उपयोग और भौतिक सत्यापन के बाद द्वितीय किश्त 01 लाख रुपए की राशि निर्गत की गई है।

22 लोगों को मिली दूसरी किस्त की राशि :

द्वितीय किश्त के रूप में 22 लोगों को एक लाख की राशि दी गई। जिनमें लक्ष्मी पासवान, अदहनु पासवान, राजेश राय, रणजीत ठाकुर, सतीश कुमार, ज्ञान चंद्र शाह, महेश कुमार, अजीत शर्मा, चांदनी कुमारी, अनिल कुमार, विकास कुमार, कोमल कुमारी संतोष कुमार ठाकुर, अमरदीप कुमार, पप्पू राय, राहुल कुमार, ललन साहनी, अजीत कुमार मिश्रा, मोहम्मद अरमान साबरी, फूल कुमारी, रोशन कुमार और कविता कुमारी शामिल है।

जबकि द्वितीय किश्त के रूप में 5 लाख, सुभाष कुमार को 5 लाख, रजनी कुमारी को 475000, दिनेश महतो को 2.5 लाख जबकि मोहम्मद अशफाक, संजय कुमार, विभा कुमारी, अमित कुमार और दीपक कुमार को 200000 और बृजनंदन कुमार को 50000 की राशि का चेक दिया गया। मौके पर उद्योग महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा, जिला नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय, सहायक आयुक्त राज्य कर दिव्य प्रकाश और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आकाश कुमार और अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी और उद्यमी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago