Bihar

‘मेरा शरीर कहीं भी रहे मेरी आत्मा…’, लालू के बड़े लाल ने फिर इस सीट पर ठोका दावा

तेज प्रताप यादव 2025 में महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि महुआ में विकास का काम मैंने करवाया. स्कूल, अस्पताल और सड़क बनवाया. इतना काम करवाने के बाद मैं नहीं तो और कौन यहां से चुनाव लड़ेगा. उनके इस बयान के बाद महुआ के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन फूट-फूट कर रोने लगे. तेज प्रताप का ऐलान उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया.

अब एक बार फिर हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘महुआ हमारी परंपरागत सीट रही है. मैंने महुआ के विकास के लिए अपने विधायक फंड के साथ ही साथ माता जी के फंड से भी राशि दिलवाया.अपने कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज दिलवाया.मेरा शरीर कहीं भी रहे मेरी आत्मा महुआ में ही रहता है.’

क्या बोले थे मुकेश रौशन

महुआ सीट से विधायक मुकेश रौशन से जब टिकट कटने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, ‘तेज प्रताप लालू प्रसाद के बेटे हैं, उनसे मैं अपनी तुलना कैसे कर सकता हूं, मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं. चुनाव नहीं लड़ेंगे तो गांव जाकर खेत थोड़े ही न जोतेंगे, हम भी डॉक्टर हैं जाकर क्लिनीक चलाएंगे. जनता की सेवा करने के लिए और भी बहुत से तरीके हैं.’

तेज प्रताप महुआ से लड़ चुके हैं चुनाव

मालूम हो कि 2015 तेज प्रताप यादव पहले भी महुआ सीट से चुनाव जीत चुके हैं. तब तेज प्रताप सीएम नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार में हेल्थ मिनिस्टर बनाए गए थे. रविवार को तेज प्रताप ने हाजीपुर में इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. चार दिनों के भीतर उन्होंने फिर इस सीट पर अपना दावा ठोक दिया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आरजेडी उनके बयान पर क्या रुख अपनाती है. क्या वर्तमान विधायक मुकेश रोशन का पत्ता कटेगा या फिर लालू यादव के बड़े लाल को हसनपुर से ही चुनाव लड़ना होगा?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

8 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

9 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago