Samastipur

समस्तीपुर में संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ गर्ल्स विंग्स प्रेसिडेंट हेमा शर्मा युवा संगम की हिस्सा बनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पूर्ववर्ती राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ की गर्ल्स विंग्स प्रेसिडेंट हेमा शर्मा को युवा संगम फेज V का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम में हेमा समेत 45 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। यह पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत शुरू की गई है और इसका उद्देश्य छात्रों को भारत के पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिकी से रूबरू कराना था।

केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के नेतृत्व में आयोजित युवा संगम की यह यात्रा 24 नवंबर को प्रारंभ हुई थी। 26 नवंबर को आईआईटी धारवाड़ पहुंचने पर वहां स्वागत किया गया। हेमा ने अक्षय पात्र फाउंडेशन, टाटा मोटर्स कंपनी, कन्नड़ साहित्यकार दत्तात्रेय रामचंद्र बेंद्रे के आवास, हम्पी, विरुपाक्ष मंदिर, अंजनी पर्वत, सीआरपीएफ कैंप, सेंट्रल विलेज पॉटरी इंस्टिट्यूट और मुरुदेश्वर मंदिर की यात्रा की।

अंत में आइआइटी धारवाड़ के निदेशक प्रो. बैंकप्पाय्या आर देसाई और नेशनल फॉरेंसिक विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. मंजुनाथ घाटे के द्वारा हेमा को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस यात्रा का समापन बीते चार दिसंबर को किया गया। ‘द उम्मीद’ एडवाइजरी बोर्ड मेंबर सह राष्ट्रीय सेवा योजना समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने हेमा को अपूर्व सफलता पाने पर बधाई देते हुए कहा कि हेमा बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न छात्रा है।

सम्पूर्ण भारत से 3176 प्रतिभागियों में से बिहार की ओर से 45 छात्र-छात्राओं के साथ समस्तीपुर जिला का प्रतिनिधित्व करने वाली हेमा का चयन ‘एक भारत , श्रेष्ठ भारत’ के अन्तर्गत युवा संगम में होना हमारे जिला के लिए गौरव की बात है। जहाँ हेमा को भारत की विविधता और संस्कृतियों को नजदीक से देखने और समझने का सुनहरा अवसर मिला। इसके लिए मैं भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करता हूँ।

‘द उम्मीद’ के संस्थापक अमरजीत कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह सिर्फ समस्तीपुर ही नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार के लिए गौरव की बात है। आज के युवाओं को हेमा से प्रेरणा लेना चाहिए। आगामी 18 दिसंबर को पुन: इन सभी प्रतिभागियों को बिहार के राज्यपाल से मिलने के लिए आमंत्रण प्राप्त हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

8 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

10 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

20 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

21 घंटे ago