समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के समीप जीरो नंबर रोड से चार पहिया वाहन की चोरी
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के समीप रेलवे काॅलोनी जीरो नंबर रोड में शुक्रवार को बदमाशों ने एक चार पहिया वाहन बोलेरो चुरा लिया। पीड़ित वैनी थाना क्षेत्र के वैनी निवासी सटहु सहनी के पुत्र शिवनाथ सहनी ने नगर थाना में चोरी से संबंधित आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि शुक्रवार को जीरो नंबर रोड में अपने बोलेरो को लगा कचहरी में जरुरी काम से गया, लेकिन जब लौटा तो उसका वाहन गायब था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है जांच की जा रही है।

