Samastipur

रेलवे यूनियन की मान्यता के लिये आज से 6 दिसंबर तक चुनाव, समस्तीपुर मंडल के 18 बूथों पर होगा मतदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे यूनियन के रूप में मान्यता के लिए मतदान आज 4 से 6 दिसंबर तक समस्तीपुर मंडल के 18 मतदान केन्द्रों पर होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। 4 और 5 दिसंबर को जहां सामान्य रेल कर्मचारी मतदान करेंगे वहीं 6 दिसंबर को सिर्फ रेलवे के रनिंग स्टाफ ही मतदान करेंगे। इसमें समस्तीपुर मंडल के कुल 10521 कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडल स्तर पर होनेवाले इस चुनाव में पांच यूनियन मान्यता के लिए लड़ रहे हैं। इसमें इसीआर‌ईयू, इसीआरकेयू, ईसीआर‌एमयू, ईसीआर‌एमसी एवं पीएम‌आर‌एम‌एस शामिल हैं। मतगणना 12 दिसंबर को होगी और उसी दिन रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। नियमानुसार कुल 33% मत प्राप्त करने वाले यूनियन को ही मान्यता मिलती है। वर्ष 2007 व 2013 के चुनाव में इसीआरकेयू ही एकमात्र यूनियन विजेता रही थी।

समस्तीपुर डिवीजन के समस्तीपुर में डीआरएम बिल्डिंग के पास सेक्शन में 891एवं ड्राइवर रूम में 833, एडीईएन आफिस कैंपस में 756, डीजल शेड कैंपस में 504 रेलकर्मी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं रेलवे कारखाना में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 847 व एडीईएन आफिस में 363 रेलकर्मियों को मतदान करना है। इसके अतिरिक्त डिवीजन के सभी बड़े स्टेशनों पर बूथ बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

8 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

8 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

9 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

10 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

20 घंटे ago