Bihar

जनता से संवाद के लिए 252 करोड़, कहां खर्च होंगे? तेजस्वी यादव का नीतीश की यात्रा पर तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज सवालिया लहजे में कहा की कितनी ताज्जुब की बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता से केवल संवाद करने के लिए 252 करोड़ रुपये की जरुरत पड़ रही है। तेजस्वी ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से तीसरे चरण के बुधवार से शुरू हो रही कार्यकर्ता संवाद यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी यात्रा पहले से चल रही थी, लेकिन बीच में बिहार विधानसभा उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव के कारण यात्रा को बीच में ही स्थगित करनी पड़ी। अब वह एक बार फिर यात्रा पर जा रहे हैं। कल से मुंगेर से यात्रा शुरु कर रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और पार्टी में जो कमी है उसको दूर करने की कोशिश करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर जा रहे हैं। अच्छी बात है यात्रा पर जाना ही चाहिए। मुख्यमंत्री को जनता मालिकों से संवाद करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पटना में जैसे मुख्यमंत्री और जनता के बीच दीवार खड़ी की गई है वैसे खड़ी नहीं करनी चाहिए। अच्छा है कि मुख्यमंत्री श्री कुमार संवाद यात्रा पर जा रहे हैं।

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर हो रहे खर्चों पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी मालिक जनता के बीच में ही जाना है उनसे ही संवाद करना है तो 252 करोड़ रुपये की राशि कहां खर्च होगी। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि 252 करोड़ की राशि कहां लगेगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता से संवाद करने में मुख्यमंत्री को 252 करोड़ रुपये लगते हैं।

उन्होंने कहा कि, बिहार एक गरीब प्रदेश है। राज्य का रिसोर्स रेवेन्यू कम है। ऐसे में अगर मुख्यमंत्री कुमार को यात्रा करने में 252 करोड़ रुपए लग रहा है तो जनता और विपक्ष यह जानना चाहता है कि श्री कुमार 252 करोड़ की राशि कहां खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग भी संवाद करते हैं लालू जी और राबड़ी जी भी सरकार में रहे संवाद किए लेकिन कभी भी संवाद के लिए 252 करोड़ रुपए तो खर्च नहीं हुए। एक तरफ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं आप वो भी भूल गए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago