Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर दो बंदरों की लड़ाई में ट्रेन परिचालन बाधित, अन्य कई ट्रेनें भी अगल-बगल के स्टेशन पर रही खड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को दो बंदरों की लड़ाई में ट्रेन की सेवा लगभग 45 मिनट के लिए बाधित रही। प्लेटफार्म नंबर चार के पास दो बंदरों के बीच केला लेने को लेकर झड़प हो गई, जिसमें एक बंदर ने पास पड़े रबड़ नुमा कुछ सामान को उठाकर दूसरे बंदर पर फेंक दिया। जिसके बाद वह रबड़ का सामान ओवरहेड की तार पर जा गिरी, जिसके कारण ओवरहेड तार में शॉर्ट सर्किट हो गया और तार टूट कर प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी पर गिर गई। हालांकि बाद में दोनों बंदर लड़ते हुए बरौनी रेलवे लाइन की ओर भाग गए।

सूचना पर रेलवे की विद्युत विभाग की टीम ने टूटे हुए तार की मरम्मत की फिर जाकर ट्रेनों का चलना शुरू हो गया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-4 पर खड़ी बिहार संपर्क क्रांति करीब 15 मिनट लेट हो गई। वहीं अन्य ट्रेनें भी दूसरे स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बता दें कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के पास बंदर ने एक यात्री से केला छीन लिया। दूसरे बंदर को भी वो केला चाहिए था। दोनों केले के लिए आपस में लड़ने लगे।

लड़ते-लड़ते वह रेलवे पुल पर चढ़ गए, जहां पर एक बंदर ने एक रबड़नुमा कुछ सामान उठाकर दूसरे बंदर पर पर फेंक दिया जो पुल के नीचे ओवरहेड तार पर जा गिरी जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया। बता दें कि जंक्शन पर इन दोनों बंदरों के कारण काफी यात्री परेशान हैं। कई यात्री को तो बंदरों ने जख्मी भी किया है। उनको पकड़ने के लिए वन विभाग की मदद भी ली गई थी। कुछ बंदर को पकड़ा भी गया था। लेकिन फिर से बंदरों का आतंक समस्तीपुर स्टेशन पर जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago