समस्तीपुर :- शहर के अनरूप सिनेमा के पास ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक शिक्षिका जख्मी हो गई। जख्मी शिक्षिका का इलाज के दौरान मौत हो गया। इस हादसे में बाइक चला रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। मृत शिक्षिका दलसिंहसराय के बुलाकीपुर निवासी कैलाश राय की पुत्री प्रियंका कुमारी बतायी गयी है। वह दलसिंहसराय में कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित है।
बताया गया है कि शिक्षिका अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से समस्तीपुर प्रखंड में थम्ब जांच के लिए जा रही थी। उसी क्रम में बहादुरपुर में अनरूप सिनेमा के पास एक ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दिया जिससे पीछे बैठी शिक्षका बाइक से गिर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और जख्मी शिक्षिका को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के क्रम में शिक्षिका की मौत हो गई।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…