समस्तीपुर : डिब्रूगढ़-चंडीगढ़, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव किया गया है। ट्रेन के बरौनी आगमन-प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया। जबकि कटिहार-समस्तीपुर मेमू सवारी गाड़ी का कटिहार से प्रस्थान का समय बदलकर 8:50 किया गया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ एक्सप्रेस के समय सारणी में आधा घंटे की बढ़ोतरी की गई है। यह ट्रेन बरौनी जंक्शन 10.35 में आयेगी। जबकि चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के समय सारणी में 20 मिनट का परिवर्तन किया गया है।
8.10 में यह ट्रेन कटिहार से रवाना होगी तो खगड़िया 9.42 में आएगी। इसी तरह कवि गुरु एक्सप्रेस के समय सारणी में भी आधा घंटा का बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 7:55 में कटिहार से खुलेगी तो 10 35 में बरौनी आयेगी। तत्काल प्रभाव से इस समय सारणी में बदलाव किया गया है। हालांकि, बरौनी से लेकर नई दिल्ली तक समय सारणी यथावत रखी गई है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…