Bihar

बिहार: दोस्त की बहन से अफेयर पड़ा महंगा, दोस्तों ने ही बांध किनारे बुलाकर गला घोंट मार डाला, वारदात के सात दिन बाद 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में चार दोस्तों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। मृतक 22 वर्षीय नीरज कुमार है। जिसका अपने दोस्त गुड्डू (आरोपी) की बहन से दो साल से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी नीरज ने अपने अन्य दोस्तों को दी। उन दोस्तों ने ये बात गुड्डू को बता दी।

पहले गुड्डू और नीरज में इस बात को लेकर काफी बहस हुई थी। 2 दिसंबर शाम 8 बजे गुड्डू ने फोन कर नीरज को बेनीपुर बांध पर बुलाया। वहां गुड्डू और अन्य दोस्तों ने मिलकर नीरज की हत्या कर दी। उसे गला दबाकर मार डाला। मौके पर नीरज का मोबाइल गिर गया था। तकनीकी अनुसंधान और फोन रिकॉर्ड पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। रविवार को हत्या मामले में चारों की गिरफ्तारी हुई है।

3 दिसंबर को मिली थी लाश

गिरफ्तार अरोपियों में सीतामढ़ी के सोनपुरवा थाना रुन्नी सैदपुर निवासी गुड्डू कुमार, राजेश सहनी, प्रमोद कुमार और गोबिंद मांझी शामिल हैं।

ग्रामीण SP विद्या सागर ने कहा कि घटना को लेकर हमलोग ने बहुत ही बारिकी से जांच और अनुसंधान किया है। मामले में सीतामढ़ी जिले के रहने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। बहन से प्रेम-प्रसंग पर नाराज हो कर आरोपी ने हत्या की।

दरअसल, 3 दिसंबर को नीरज कुमार की लाश औराई थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया था। लाश की पहचान मृतक के पिता ने की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

19 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

22 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

23 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago