Bihar

बढ़ती ठंड के बीच बदलेगा बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

बिहार में लगातार बढ़ रही ठंड के बीच एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद राज्य में बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में दो दिन बादल छाए रहने और हल्की बरसात होने की संभावना जताई गई है। वहीं, अगले 48 घंटे तक तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पटना समेत आसपास के इलाकों में शनिवार तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, तापमान में हल्की गिरावट के साथ ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। 8 दिसंबर से दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

इसके बाद 9 तारीख से सीमांचल और पूर्वी बिहार में भी बादल छाने के साथ कुछएक जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, उत्तर बिहार के इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पटना के अलावा बक्सर, गया, बेगूसराय, नालंदा, कैमूर, नवादा, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा समेत आसपास के जिलों में दो दिन बाद हल्की बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया है। बीते 24 घंटे के भीतर 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी। दोपहर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया, जबकि तेज हवा चलने से न्यूनतम पारा गिर गया।

वहीं, भागलपुर में अगले 24 घंटे के भीतर ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 7 दिसंबर तक जिले के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। अभी यहां रात का पारा 13 डिग्री सेल्सियस है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago