Samastipur

समस्तीपुर में तेंदुआ मिलने का हल्ला, पकड़ने पर निकला जंगली बिल्ली, कई लोग जख्मी, ले गयी वन विभाग की टीम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले में शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के पीछे गुरुवार को झाड़ी में जंगली बिल्ली मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, कई घंटे के प्रयास के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जानवर को पकड़ने के दौरान कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए। बाद में इलाके के लोगों द्वारा वन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

बताया गया है कि कर्पूरी चौक के पीछे झाड़ी में लोगों ने अजीब तरह की हलचल देखी। जब लोग झाड़ी की ओर गए तो लोगों ने उक्त जानवर को देखा। इस दौरान उक्त जंगली बिल्ली द्वारा अजीब तरह की आवाज निकाले जाने के कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में जब लोगों ने इसे पकड़ने का प्रयास शुरू किया तो यह इधर-उधर भागते हुए एक घर में भी घुस गया जहां लोगों ने इसे बंद कर दिया। बाद में काफी प्रयास के बाद लोगों ने इसे पकड़ा और इसका दोनों पैर भी बांध डाला। इस दौरान जंगली बिल्ली जख्मी भी हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम जंगली बिल्ली को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग के सेवानिवृत्ति डीएफओ बीके रवि ने बताया कि जंगली बिल्ली है। जो ईंख और झाड़ी में पाई जाती है। इसका व्यवहार सामान्य बिल्ली की तरह ही होता है। यह मनुष्य को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

यहां देखें वीडिओ :

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

31 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

37 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

45 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

49 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago