समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में गंगा नदी पर पीपा पुल का होगा निर्माण, 90 KM की दूरी घटकर मात्र 15 KM रह जाएगी

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पांच जगहों पर नए पीपा पुल के निर्माण की कार्य योजना तैयार हो गयी है। शीघ्र ही इनका निर्माण कार्य आरंभ होगा। इस निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी। पथ निर्माण विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर और धरनीपट्टी के बीच गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा। प्रस्तावित परियोजना की अनुमानित लागत 35.7277 करोड़ रुपए है। इस पुल की कुल लंबाई 793 मीटर होगी व चौड़ाई 8.23 मीटर होगी। पुल में 65 पीपा सेट्स का उपयोग किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि इस पीपा पुल के निर्माण से बख्तियारपुर से मोहनपुर प्रखंड की दूरी 90 किमी से घटकर 15 किमी मात्र रह जाएगी। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। इससे वैशाली के महनार व पटना जिले 10 प्रखंड के लोगों को फायदा होगा।

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

वहीं दूसरे पीपा पुल का निर्माण गंगा नदी पर पटना के ग्यासपुर बख्तियारपुर से काला दियारा के बीच होगा। यह पुल 658.80 मीटर लंबा होगा। इसमें 54 पीपा सेट का इस्तेमाल होगा। इसकी लागत 11.8214 करोड़ रुपए है। तीसरे पीपा पुल का निर्माण भोजपुर के महुली घाट से यूपी के बलिया जिला स्थित सिताब दियारा के बीच होगा। इस पीपा पुल की लंबाई 732 मीटर है। इसमें 60 पीपा सेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस परियोजना की लागत 15.206 करोड़ है। इस पीपा पुल के निर्माण से भोजपुर जिले व सिताब दियारा के दर्जनों गांवों को संपर्कता मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह आवागमन का एकमात्र माध्यम होगा। एक सप्ताह के भीतर इस पीपा पुल का निर्माण कार्य आरंभ होगा।

IMG 20240904 WA0139

चौथे पीपा पुल का निर्माण बक्सर और बलिया के बीच गंगा नदी पर होगा। यह बक्सर के नैनीजोर से उत्तर प्रदेश के हल्दी गांव के बीच बनेगा। एक हफ्ते के भीतर इस पीपा पुल का निर्माण कार्य भी आरंभ हो जाएगा। इस पुल की लंबाई 732 मीटर होगी। इसमें 60 पीपा सेट शामिल हैं। इस परियोजना की कुल लागत 16.4763 करोड़ रुपए है। पांचवें पीपा पुल का निर्माण मधेपुरा से खगड़िया के बीच कोसी नदी पर होगा। इसके तहत मधेपुरा के जीरो माइल से कपसिया के बीच 42 सेटों का पीपा पुल बनेगा। इसकी लंबाई 500 मीटर है। इसके निर्माण पर 25.1399 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150