समस्तीपुर :- प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान के निर्माण की आधारशिला रखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यारंभ किया गया। समस्तीपुर जिला अंतर्गत कुल 182 पंचायत में 207 खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। विदित हो कि सभी पंचायत में एक या एक से अधिक स्थलों पर खेल मैदान का निर्माण कराया जाना है इस दिशा में अब तक कुल 182 पंचायत में 207 स्थल प्राप्त हो चुके हैं जिनमें खेल मैदान निर्माण कार्य प्रारंभ है, शेष पंचायत में स्थल की खोज की जा रही है ताकि शीघ्र उनमें भी कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से समस्तीपुर जिला अंतर्गत प्रभारी जिला अधिकारी अजय कुमार तिवारी के साथ उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी समाहरणालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मौजूद थे।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…
बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…
दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…