Samastipur

29 दिसम्बर को महाराजा अहिबरन की जयंती पर भव्य कार्यक्रम मनाने का लिया गया निर्णय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- शहर के मेन बाजार स्थित काशो लाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन में संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में सभी वर्णवाल समाज की आम सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में वर्णवाल समाज के लोग मौजूद थे। वहीं काफी विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से बैठक में आगामी 29 दिसम्बर को महाराजा अहिबरन जी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें दिन में भव्य शोभा यात्रा एंव शाम में संस्कृतिक कार्यक्रम मनाने एंव विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों द्वारा बेहतर योगदान करने पर सम्मानित करने का फैसला लिया गया।

अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की 1905 ई. से ही महाराजा अहिबरन जी की जयंती समाज के द्वारा मनाया जाता रहा है। इसे लेकर संघ द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है। बैठक में संघ की मजबूती पर जोर देते हुए दबे कुचले लोगों कि मदद कि बात करते हुए सभी को मिल जुल कर रहने और समय-समय पर बैठक कर आगे कि रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संघ के संरक्षक प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष कुमार बरनवाल, सचिव रमाकांत प्रसाद, सह-सचिव रामचंद्र लाल, कोषाध्यक्ष नितेश रंजन, सीए सुभाष कुमार, विनय भूषण प्रसाद, हरिओम लाल, दिवाकर प्रसाद, निरंजन प्रसाद, संजय प्रसाद, रजनीश रंजन, राजेश लाल, अजीत बनवाल, विजय कुमार, सूरज कुमार, कुणाल गुप्ता, रामशरण लाल, मुरारी प्रसाद, तेज प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

2 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

12 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

12 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

12 घंटे ago