Samastipur

समस्तीपुर के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को CM नीतीश ने किया सम्मानित, बताया- IPL के बाद का अपना प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के रहने वाले स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की किसी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव को आईपीएल की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि काफी अच्छा लग रहा है कि आईपीएल में मेरा सिलेक्शन हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को देते हैं। वैभव ने बीसीए को भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। आज वैभव को सीएम नीतीश कुमार ने सम्मानित किया। इस मौके पर उनके पिता संजीव सुर्यवंशी भी मौजूद रहे। वहीं दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

बताया अपना सपना

आईपीएल में अपने प्रदर्शन को लेकर वैभव ने कहा कि मैच की पिच के अनुसार प्रदर्शन डिपेंड करता है। राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ हैं, इसको लेकर वैभव काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे राहुल सर से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने देश के लिए क्रिकेट में जो योगदान दिया है वो किसी से छिपा हुआ नहीं है। आईपीएल के बाद मेरा सपना इंडियन टीम के लिए खेलना है। वैभव ने बताया था कि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा उनके आदर्श हैं।

क्या बोले बीसीए के अध्यक्ष :

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने वैभव को आईपीएल में चुने जाने पर कहा कि इसके लिए वैभव बधाई का पात्र है। वैभव को देखकर बिहार के अन्य खिलाड़ियों को भी मोटिवेशन मिलता है। वैभव को देखकर अन्य खिलाड़ी भी इसी स्तर के निकलेंगे और हमारी यह चाहत है कि आने वाले दिनों में टीम इंडिया में अधिक से अधिक बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी हो। बीसीए में जो भी होनहार खिलाड़ी है हम उसपर नजर बनाये हुए हैं। स्टेडियम के कम संख्या पर राकेश तिवारी ने कहा कि एक समय था जब बिहार में स्टेडियम की कमी थी लेकिन अब मोइनुल हक स्टेडियम बीसीए को दे दिया गया है। साथ ही राजगीर में भी एक स्टेडियम बनकर तैयार हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago