समस्तीपुर :- समथु फार्मर्स प्रोडूसर्स कंपनी के सीईओ अमरदीप कुमार की अध्यक्षता में बहुसंख्यक किसानों की बैठक की गयी, जिसका मुख्य उद्देश्य कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना तथा FPO के शेयर को किसानों के बीच वितरित करना था। हसनपुर प्रखंड के नयानगर निवासी चर्चित किसान सुधांशु सिंह ने अपने प्रारंभिक सम्बोधन में न केवल कस्टम हायरिंग सेंटर के महत्व को बिस्तार से बताया बल्कि पिछले 38 सालो के प्रगतिशील किसान होने के व्यवाहरिक अनुभव को साझा करते हुए बतलाया की कृषि में तकनिकी व आधुनिक मशीनो के उपयोग से किसान अपना श्रम, समय तथा पैसे को कैसे बचा सकता उ।
न्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि गुजरात व अन्य विकसित राज्यों में किसान कम लागत में अधिकतम मूल्य प्राप्त कर रहे है। इस अवसर पर समस्तीपुर के प्रमुख चिकित्सक व प्रगतिशील किसान डॉॉ. फुलेंद्र भगत ने FPO को सक्रिय व सुगम रूप से चलाने के लिए लिए वित्तीय महत्ता तथा किसानो कि सक्रिय सहभागिता शेयर खरीद कर कैसे कि जाए इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
साथ ही स्वराज सिंह ने भी अपार खुशी जताते हुए खुद के साथ – साथ दूसरे किसानो को भी FPO में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सस्ता दर पर खाद और बीज कि उपलब्धता तथा महंगे दर पर किसानों के उत्पादित सामान को बिक जाने से किसानों कि बहुत बड़ी समस्या का समाधान मिला। इस अवसर पर इफको के प्रतिनिधि घनश्याम राय ने उर्वरक का न केवल समुचित उपयोगिता बताया बल्कि सुरेश प्रसाद सिंह रामपुर समथु के खेत में उर्वरक का छिरकाव कर डेमोस्ट्रेशन दिया। इस अवसर पर बहुसंख्यक किसान जिसमे शंकर सिंह, मनोहर सिंह, अलोक सिंह, चंद्रोदय सिंह, राजेश सिंह, सुभाष सिंह, त्रिवेणी सिंह आदि मौजूद हुए।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…