Bihar

पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगा परिचालन

बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. पटना में जल्द ही मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. नगर विकास एवं आवास मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने पटना मेट्रो को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पटना में मेट्रो का परिचालन अगले साल 15 अगस्त से पहले ही शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो का कामय समय पर पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. हम लोग समय-समय पर इसकी समीक्षा भी कर रहे हैं.

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मंट्रो के काम की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. पटनावासियों को अगले साल स्वतंत्रता दिवस से मेट्रो की सौगात मिल जाएगी. मेट्रो शुरू हो जाने के बाद लोग आसानी से सफर कर सकेंगे. नितिन नवीन ने कहा कि जिस कॉरिडोर को पहले शुर किया जाने वाला है वहां अंतिम चरण में काम किया जा रहा है. सबसे पहले मेट्रो का परिचालन मलाही पकड़ी से ISBT तक शुरू होगा. पटनावासियों को इससे काफी सहूलियत मिलने वाली है.

बता दें पटना मेट्रो में पहले मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक मेट्रो चलाई जाएगी. इसके बाद मेट्रो का विस्तर तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन के बीच किया जाएगा. राज्य सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की देखरेख में समय से परिचालन शुरू करने के लिए काफी तेजी से काम हो रहा है.

इसी साल अगस्त महीने में हुए कैबिनेट की बैठक में DMRC को मेट्रो के लिए 115 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली थी. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि शुरूआती दिनों में मेट्रो की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रखी जा सकती है. बता दें कि अगले साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है. बिहार सरकार इससे पहले कई प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago