समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के आरएनएआर काॅलेज परिसर में सोमवार से बीपीएससी द्वारा अनुशंसित प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू हुई। सुबह से ही शिक्षक अभ्यर्थियों की भीड़ काॅलेज परिसर में चहलकदमी करते हुए देखे गए। डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम ने बताया कि सभी प्रधान शिक्षकों को अपने सभी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उक्त काउंसलिंग में शामिल होना अनिवार्य है। पांच स्लॉट में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।
इसको लेकर ऑनलाइन उपस्थिति और आधार सत्यापन के लिए तीन काउंटर व प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। ऑनलाइन उपस्थिति के बाद अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र का सत्यापन किया जा रहा है। अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों व उनके स्वच्छ स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ काउंसलिंग में शामिल हो। सोमवार की देर शाम खबर लिखे जाने तक 324 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गयी थी।
बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…
बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…
समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…
समस्तीपुर : महिला से करीब साढ़े 13 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले में…