Samastipur

समस्तीपुर के सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में पोषण वाटिका का होगा विस्तार, हर चयनित स्कूल को मिले 5 हजार रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में पोषण वाटिका का विस्तार होगा। पोषण वाटिका में उत्पादित सब्जियों का उपयोग स्कूल में बच्चों के मध्याह्न भोजन में उपयोग किया जाएगा। इसको लेकर मध्याह्न भोजन योजना, बिहार ने जिले में 725 स्कूलों का चयन किया है। फिलहाल हर चयनित स्कूल को पांच हजार रुपये दिए गए हैं। कुल 725 स्कूलों को 36 लाख पच्चीस हजार रुपये भुगतान किए हैं।

इस राशि से स्कूल खुरपी, कुदाल आदि सामान खरीद सकेंगे। बता दें कि जिले में कई स्कूल ऐसे हैं जहां पोषण वाटिका का समुचित तरीके से विकास नहीं हो रहा है। उनके विकास पर किस मद से राशि खर्च की जाय, इसको लेकर स्कूलों द्वारा पहल नहीं किया जाता है। कई स्कूलों की पोषण वाटिका में सब्जियों का उत्पादन होता भी है तो उसका उपयोग स्कूल बच्चों के मध्याह्न भोजन योजना पर उपयोग नहीं करते हैं। यह सब्जियां कहां जाती हैं, इसका कोई लेखा जोखा नहीं होता है। विभाग के अधिकारी भी इस पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि ये सरकारी स्कूलों की पोषण वाटिका हैं। जहां की सभी संपत्ति सरकार की होती है।

प्रखंडवार स्कूलों को भुगतान राशि :

उजियारपुर प्रखंड को 44 स्कूलों के लिए 220000 रु, दलसिंहसराय को 32 स्कूलों के लिए 160000 रु, कल्याणपुर को 50 स्कूलों के लिए 250000 रु, शिवाजीनगर को 38 स्कूलों के लिए 190000 रु, पूसा को 25 स्कूलों के लिए 125000 रु, सरायरंजन को 46 स्कूलों के लिए 230000 रुपये, हसनपुर को 35 स्कूलों के लिए 175000, रोसड़ा को 34 स्कूलों के लिए 170000 रुपये, विद्यापतिनगर को 27 स्कूलों के लिए 135000 रुपये, मोहिउद्दीनगर को 31 स्कूलों के लिए 155000 रुपये, खानपुर को 37 स्कूलों के लिए 185000 रुपये,

समस्तीपुर को 51 स्कूलों के लिए 255000 रुपये, वारिसनगर को 35 स्कूलों के लिए 175000 रु, पटोरी को 32 स्कूलों के लिए 160000 रु, ताजपुर को 31 स्कूलों के लिए 155000 रु, विभूतिपुर को 59 स्कूलों के लिए 295000 रु, बिथान को 27 स्कूलों के लिए 135000 रु, मोहनंपुर को 17 स्कूलों के लिए 85000 रु, सिंघिया को 40 स्कूलों के लिए 200000 रु, मोरवा को 34 स्कूलों के लिए 170000 रु मिले।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

1 घंटा ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago