Samastipur

समस्तीपुर में देशी गो पालन प्रोत्साहन योजना को लेकर आए 316 आवेदन; 33 आवेदनों का हुआ चयन, मिलेगी सब्सिडी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- 75 व 50 फीसदी सरकारी अनुदान (सब्सिडी) पर देशी गो पालन प्रोत्साहन योजना में जिलेभर से आए कुल 316 आवेदन पत्रों में 33 आवेदन पत्रों का जिला स्तर से अंतिम रूप से चयन किया गया है। इसकी सूची जिला गव्य विकास कार्यालय ने जारी कर दी है। इसके साथ ही चयनित आवेदकों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है। तीन सदस्यीय जिला स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा यह चयन किया गया है। इस योजना में कुल निर्धारित लक्ष्य 33 है।

अंतिम रूप से चयनित 33 आवेदकों का नाम संबंधित बैंकों को देशी गाय खरीदने के लिए भेजा गया है। बैंक अपने स्तर से चयनित आवेदकों की जांच कर ऋण दे सकेंगे। यह योजना दो और चार गायों को खरीदने के लिए है। सामान्य केटगरी के लिए 2 देशी गायों / बाछी की खरीद के लिए 17 लक्ष्य है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 3 लक्ष्य है। अनुसूचित जाति में 6 लक्ष्य है। इसी तरह 4 गायों को खरीद के लिए सामान्य केटगरी में 5, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 1, अनुसूचित जाति में भी 1 ही लक्ष्य है।

इस प्रकार सभी केटगरी मिला कर कुल लक्ष्य 33 देशी दुधारू गायों की खरीद का लक्ष्य सरकार से निर्धारित है। बैंकों से स्वीकृत लोन के बाद चयनित आवेदकों को गिर, साहिवाल, थारपारकरकर नस्लों की दुधारू गायों की डेयरी इकाई स्थापित करने के लिए राज्य के बाहर से निर्धारित पशु आपूर्तिकर्ता द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। अत्यंत पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति के लाभुकों को 75 फीसदी व अन्य सभी वर्गों के लिए 50 फीसदी अनुदान की सुविधा है।

बता दें, कि सरकार के सात निश्चय -2 वाले इस योजना का मुख्य मकसद ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों, पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों के लिए स्वरोजगार व आय में वृद्धि करना है। जिला गव्य विकास कार्यालय समस्तीपुर के फिल्ड ऑफिसर गौतम कुमार ने बताया कि ऑनलाइन मोड से सभी आवेदकों ने विभागीय पोर्टल पर आवेदन किया था। हालांकि, अभी तक पोर्टल को ओपन ही रखा गया है। इसकी वजह से लोग आवेदन अभी भी कर ही रहे हैं। जबकि स्क्रीनिग कमेटी से स्क्रीनिंग के बाद अंतिम रूप से चयनित लाभुकों की सूची जारी करते हुए बैंकों को भेजा जा चुका है। आवेदकों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : धूम्रपान के अलावे वायु प्रदूषण भी बन रहे लंग कैंसर की बड़ी वजह, हर चार लंग कैंसर मरीजों में एक का कारण वायु प्रदूषण

समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…

2 घंटे ago

पुराने पीकू वार्ड में शिफ्ट होगा सिविल सर्जन कार्यालय, जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जाएगा 100 बेड का CCU

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…

2 घंटे ago

नागपंचमी पर प्रदर्शन के लिए सांपो को पकड़ कर रखने की सूचना पर बीडीओ ने छापेमारी कर सांपो को करवाया मुक्त

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…

4 घंटे ago

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

14 घंटे ago

स्कूल कैंपस में 15 वर्षीय छात्र को चपरासी ने मारपीट कर किया ज’ख्मी, छात्र के साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था चपरासी

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…

14 घंटे ago