Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर बाइक की ठोकर से महिला की मौ’त, सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में मिर्जापुर चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बाइक लेकर भागने में सफल रहा। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित किया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा कर आधा बाद ही जाम हटवा दिया। मृतक महिला की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के घोषरामा गांव निवासी प्रभु महतो की 50 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी देवी के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने मायके सिंधिया गांव से अपनी ससुराल घोषरामा जा रही थी। उसी दौरान मिर्जापुर चौक के समीप वह बाइक की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही महिला के परिजन पहंचे और मिर्जापुर चौक के समीप सड़क जाम कर दिया। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना के दारोगा राहुल कुमार राजहंस मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझ कर जाम समाप्त करा आवागमन शुरू कराया। उसके बाद मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजवाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन के आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago