Bihar

‘अविनाश संग नेहा’ लिखी 30 गाड़ियों में बाराती बनकर पहुंची आयकर की टीम, बिहार के चावल कारोबारी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

आयकर विभाग ने चावल का कारोबार करने वाली रक्सौल की बड़ी कंपनी रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के पांच ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। विभाग की टीमों ने कंपनी के रक्सौल, मोतिहारी, हरसिद्धि, पटना और दिल्ली स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। छापे में विभाग के तीन सौ से अधिक अधिकारियों और कर्मियों की टीम के साथ बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान भी लगाए गए हैं। छापेमारी देर रात तक जारी रही।

विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सबसे बड़ी कार्रवाई पूर्वी चम्पारण के रक्सौल अनुमंडल स्थित आमोदेई गांव में की जा रही है। इसी गांव में कारोबारी का मूल निवास स्थान और राइस मिल है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा के अधिकारी कंपनी के आय-व्यय के ब्योरे के अलावा अन्य दस्तावेज खंगाल रहे हैं। कंपनी का उत्तर बिहार सहित कई प्रदेशों के अलावा कुछ पड़ोसी देशों में भी चावल का कारोबार है।

आयकर की टीम दोपहर करीब तीन बजे आमोदेई स्थित कंपनी के परिसर तक 30 से अधिक गाड़ियों में बारात की शक्ल में पहुंची। गाड़ियों पर अविनाश परिणय नेहा का पोस्टर चिपका हुआ था। टीम में पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर के साथ ही दिल्ली, लखनऊ व पटना के आयकर अधिकारी भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की सूचना पर जांच के लिए यह टीम पहुंची है। कम समय मे अकूत संपति अर्जित करने और टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago