Samastipur

दलसिंहसराय में जमीनी विवाद को लेकर महिला शिक्षिका की गोली मारकर ह’त्या, BPSC TRE-1 में हुई थी बहाली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर में इन दोनों जमीनी विवाद में हत्या और गोलीबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते चार दिनों के अंदर जमीनी विवाद की अलग-अलग घटना में हुई गोलीबारी में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चार से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसाह वार्ड संख्या-4 की है। जहां बीती रात 5 से 6 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक महिला की पहचान मनीषा शाह के रूप में हुई है। महिला सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिका में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। घटना के संबंध में मृतक शिक्षिका के ससुर नरेश कुमार शाह का बताना है कि बीती रात जब घर के लोग सो रहे थे। इसी बीच किसी ने घर के बाहर से आवाज लगाई। आवाज पर बाहर निकल बदमाशों के हाथ में हथियार देख घर के अंदर भाग बेटे को जगाया।

बेटे ने जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तब बदमाशों ने गोली चला दी। जिससे उसकी बहु की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को जप्त कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं एफएसएल और डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंचे तकनीकी अनुसंधान में जुट गई है। मृतक के ससुर बताना है कि जमीनी विवाद को लेकर थाने में मामला भी दर्ज कराया था जिसका पुलिस ने एक दिन पहले ही अनुसंधान किया था। जमीनी विवाद को लेकर इसके पूर्व भी उनके परिवार में दो लोगों की हत्या हो चुकी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

1 घंटा ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

6 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

8 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

8 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

8 घंटे ago