Samastipur

दलसिंहसराय स्थित होली मिशन हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- होली मिशन हाई स्कूल के दलसिंहसराय शाखा में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक धर्मांश रंजन ‘अंकुर’ ने मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक तरीकों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किये गए। प्रदर्शनी में कक्षा नवम् के छात्र विवेक का स्मार्ट सीटी मॉडल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शनी और प्रयास को अभूतपूर्व बताया। इस विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समूह के साथ साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। खासकर शिक्षक चंदन कुमार, मनीष कुमार, गणेश कुमार, नजम रिजवी एवं आलोक कुमार की भूमिका सराहनीय रही। आदर्श, सलोनी, शाम्भवी, वर्षा, आयशी, साक्षी, प्रियांशु रंजन, साकिब, अंकित, कासिफ अंसारी, पीयूष, अयमान आदिब, अस्मित राज, अनंत, नैतिक, सुधांशु, राहुल, सोहम, अर्नव, सुमित, अजित अकरम, अनन्या कश्यप, कनिष्का, आयुषी, समृद्धि, जाह्नवी आदि के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago