बिहार के स्वास्थ्य विभाग के 41 हजार 755 रिक्त पदों पर शीघ्र ही बहाली होगी। इस संबंध में अधियाचना भेजी जा चुकी है। वहीं, पीएमसीएच शताब्दी वर्ष पर दुनिया भर के चिकित्सक जुटेंगे और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को विकास भवन स्थित सभागार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं एवं विषयों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय रिक्त पदों पर नियुक्ति की अद्यतन स्थितियों पर चर्चा की और जल्द नियुक्तियों को पूरा करने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को संयुक्त खाद्य औषधि प्रयोगशाला में माइक्रोबायोलॉजी लैब और उच्चस्तरीय उपकरण अनुभाग का शुभारंभ किया किया। शुभारंभ के मौके पर पटना की मेयर सीता साहू, स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह, ओएसडी सुरेंद्र राय, एनएमसीएच की प्राचार्या डॉ उषा कुमारी, भारतीय खाद्य संरक्षा मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली के निदेशक (गुणवत्ता आश्वासन प्रभाग) डॉ अजय प्रकाश गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने माइक्रोबायोलॉजी के अन्य प्रमंडलों में विस्तार की आवश्यकता जतायी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने में और अधिक सक्षम होंगे। जल्द ही शेष 8 प्रमंडलों में माइक्रोबायोलॉजी लैब के निर्माण के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…