Samastipur

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर गरमाई राजनीति, समस्तीपुर में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ प्रतिरोध मार्च कर अमित शाह का पुतला दहन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया जो अपने हाथों में विभिन्न मांगों की तख्तियां लिए हुए थे। प्रतिरोध मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मगरदही घाट पर पहुंचकर पुतला दहन कर एक प्रतिरोध सभा में प्रवर्तित हो गया।

सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री झा ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों एवं पिछड़े समाज से आने वाले महान नेताओं एवं देश के धरोहरों का अपमान करने से नहीं चूकती है। यह मनुवादियों की पार्टी है तथा हमेशा अपने एजेंडों को सर्वोपरि रखती है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है की अमित शाह को अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उनपर कार्यवाही की जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर उग्रआंदोलन करने पर विवश होगी और इसकी पूरी जवाबदेही केंद्र सरकार की होगी।

मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सोनी पासवान, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, आशुतोष कुमार, सुरेश महतो, एस०सी० विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह हजारी, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, मो० ईशांक, अनिल कुमार कुशवाहा, सुशांत वत्स, चंदन कुमार, परमानंद मिश्र, अजीत कुमार, प्रशांत कुमार, अरुण कुमार कुंवर, संजय राय, गोरी शंकर चौधरी, रमेश कुमार झा, लक्ष्मण सागर झा, मो० इसराफील, नारायण पासवान, कृष्णा कुमार राय, विजय कुमार शर्मा, वीरेंद्र राय, भगवान लाल राय, महफूज आलम, अब्दुल सद्दाम आदि लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

9 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

1 घंटा ago

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

17 घंटे ago