Bihar

बीपीएससी परीक्षा रद्द नहीं हुई तो 1 जनवरी को बिहार बंद, पप्पू यादव की नीतीश सरकार को चेतावनी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं प्रारंभिक सिविल सेवा परीक्षा को लेकर बिहार का सियासी पारा लगातार गर्माता जा रहा है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अब नीतीश सरकार को बिहार बंद करने की चेतावनी दे दी है। सांसद ने बुधवार को ऐलान किया कि अगर सरकार ने पूरी बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द नहीं की तो 1 जनवरी को बिहार बंद किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी की जांच हाई कोर्ट बेंच से कराने की भी मांग की है।

पूर्णिया में बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने बीपीएससी पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में सरकार से पुनः परीक्षा की मांग करते हैं, नहीं तो हम बिहार बंद करेंगे।

सांसद ने कहा कि बीपीएससी ने सिर्फ एक सेंटर की परीक्षा को रद्द की है और वहां के अभ्यर्थियों का फिर से एग्जाम लिया जा रहा है। हमारी मांग है कि इस पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए और नए सिरे से इसका आयोजन किया जाए। सरकार को सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज जनता के सामने लाने चाहिए। बिहार के बच्चे लगातार अवसाद में हैं। परीक्षा और पेपर के मुद्दे पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि 13 दिसंबर को आयोजित हुई बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर हंगामा हो गया था। पेपर लीक और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सड़क पर उतर आए थे। इस मामले में ईओयू ने कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही इस परीक्षा केंद्र का एग्जाम रद्द कर 4 जनवरी को इसे पुनः आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

हालांकि, पूरी बीपीएससी परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं। सोमवार देर रात सांसद पप्पू यादव आंदोलनरत परीक्षार्थियों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे और रात भर वहीं पर जमे रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

2 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

12 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

12 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

12 घंटे ago