Samastipur

संबंधित प्रतियो​गी परीक्षा की पुस्तकों का स्टडी किट अभ्यर्थियों को निःशुल्क दिया गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय समस्तीपुर कार्यालय द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला समाहरणालय सभागार में किया गया।

नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल 18 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए संबंधित ट्रेड का टूल किट निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्यूनतम पारिवारिक वार्षिक आय 1,80,000 से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 40 अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें स्टडी किट के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध करायी गई।

कार्यक्रम में टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण प्रभारी जिला पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने किया। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए तिवारी ने टूल किट एवं स्टडी किट योजना को आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़कर बेहतर आजीविका प्राप्त करने में उपयोगी बताया।

स्टडी किट पुस्तक के अभाव को दूर कर परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा :

स्टडी किट पुस्तक के अभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेगा तथा वे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। इसी प्रकार तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी टूल किट का उपयोग स्वरोजगार के रूप करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने छात्रों से विशेष संवाद भी किया जिसमें छात्रों ने अपनी रूचि के अनुसार प्रश्न भी किये। कार्यक्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग आकाश, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जिला एससी-एसटी कल्याण पदाधिकारी, प्रसून परिमल तथा जिला नियोजन पदाधिकारी सु​मित कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

4 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

5 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

9 घंटे ago