Samastipur

आपदा मित्रों की मांगों को लेकर बिहार विधानसभा पर्यटन उद्योग संबंधी समिति के सभापति को सौंपा गया ज्ञापन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा पर्यटन उद्योग संबंधी समिति की बैठक के उपरांत समिति के सभापति सह भाकपा-माले विधायक दल उप नेता सत्यदेव राम को आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार के नेतृत्व में आपदा मित्र सम्बंधित विभिन्न मांगे राज्य सरकार के द्वारा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के दौरान बकाया राशि अभिलंब देने, कार्य दिवस पर प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया प्रतिदिन 1200 रुपया मानदेय राज्य सरकार से दिलवाने, शिक्षा मित्र, विकास मित्र, होमगार्ड के तरह आपदा मित्रों को नियमित करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

इसके बाद सभापति सत्यदेव राम ने जिला आपदा पदाधिकारी को संबंधित मांगों पर बात करके अभिलंब निष्पादन करने को कहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस मांगों को उठाया जाएगा। वहीं इंकलाबी नौजवान सभा आरवाईए जिला सचिव सह आपदा मित्र रौशन कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्र भूकंप, आगजनी, सड़क दुर्घटना, बाढ़ नियंत्रण, मेला में भीड़ नियंत्रण, पानी में लोगों को डूबने से बचाने, स्कूल एवं ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं।

आपदा मित्र अपनी जान को जोखिम में डालकर आपदा मित्र लोगों का जान बचाते हैं, लेकिन आपदा मित्र को सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा। आगे उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में 9500 प्रशिक्षित आपदा मित्रों व आपदा सखी की मांगों पर सरकार अभिलंब विचार करें, अन्यथा आपदा मित्रों को गोलबंद करके आरवाईए जिला से लेकर पटना तक आंदोलन शुरू करेगा। मौके पर आपदा मित्र धनंजय कुमार, बिट्टू कुमार, आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, आरवाईए नेता नवीन कुमार, गणपत कुमार व अविनाश कुमार, अभिषेक कुमार उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

26 मिनट ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

3 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

6 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

24 घंटे ago