समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में राहुल गांधी का शव मिलने से सनसनी, वैज्ञानिक अनुसंधान से जांच में जुटी FSL की टीम

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली निवासी सनातन राम गांधी के 26 वर्षीय पुत्र राहुल गांधी के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

kmc 20241231 152400

IMG 20241130 WA0079

घटना को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर लगभग 1 बजे बारह पत्थर मोहल्ले के वार्ड संख्या-38 में हरसिंहपुर कोठी निवासी विजय सिंह के अर्धनिर्मित एवं खंडरनुमा मकान में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

IMG 20241228 WA0057

IMG 20230604 105636 460

पुलिस के द्वारा निरीक्षण एवं पूछताछ में यह बात सामने आयी कि मृतक बहादुरपुर हनुमान चौक पर किराया का मकान लेकर रहता था। शव के आसपास दवा की खाली सीसी, सीरींज एवं जला सिगरेट बरामद किया गया। इधर FSL की टीम पहुंच वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू कर दिया है।

IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledFB IMG 1734934920456IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02