Samastipur

मसाल खेल 2024 का प्रतीक चिन्ह समस्तीपुर के प्रभारी जिलाधिकारी को कराया हस्तगत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिले के सभी प्रारंभिक मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा मशाल- 2024 के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू पूरी कर ली गयी है। इसे लेकर जिले के दो कंप्यूटर और दस शारीरिक शिक्षकों को पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रशिक्षण दिया गया है।

अब यही 12 प्रशिक्षित शिक्षक शनिवार को शहर के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सीटीई समस्तीपुर में प्रखंड और स्कूल स्तर पर 240 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन को कुल आठ चरणों में संपन्न करने की तैयारी है। दो चरणों का कार्य संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण में प्रखंड और स्कूल स्तर तक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है।

मसाल के इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए और युवाओं में खेल के बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में शिक्षक सुभीत कुमार सिंह व शारीरिक शिक्षा शिक्षक राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से प्रभारी जिलाधिकारी अजय कुमार तिवारी को मसाल खेल का प्रतीक चिन्ह गुड़िया हस्तगत कराया गया। वहीं शनिवार को मसाल खेल का प्रतीक चिन्ह गुड़िया जिले के पुलिस अधीक्षक को विभागीय निर्देश के आलोक में हस्तगत कराया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

7 मिनट ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

27 मिनट ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

33 मिनट ago

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

14 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

15 घंटे ago