Samastipur

समस्तीपुर: जिले के सभी 20 से 25 साल के इंटर पास बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 24000 रुपये, देखिये पूरी जानकारी

समस्तीपुर: जिला योजना कार्यालय, समस्तीपुर के अनुसार, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (SHA) के अंतर्गत जिले के सभी 20-25 आयु वर्ग के इंटर पास बेरोजगार छात्रों और छात्राओं को सहायता राशि के रूप में ₹24,000 तक दिए जाएंगे।

इस योजना के तहत, बेरोजगार युवाओं को ₹1,000 प्रतिमाह की दर से 24 महीने तक भत्ता दिया जाएगा। साथ ही, उन्हें निःशुल्क कंप्यूटर ज्ञान और संचार कौशल का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे रोजगार प्राप्ति के उनके अवसर बढ़ेंगे।

योजना का लाभ लेने के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, समस्तीपुर अथवा जिला योजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, किसी भी जानकारी के लिए विभाग का टोल फ्री नंबर 18003456444 और मोबाइल नंबर 06274-462134 पर संपर्क किया जा सकता है। इस योजना की जानकारी जिला योजना पदाधिकारी श्री उदय शंकर प्रसाद ने की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

3 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

9 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago