समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आहलादचौक गांव में गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे मोहनपुर पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर गया है। युवक की शिवनाथ राय के 23 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में पहचान हुई है।
बताया गया है कि बदमाशों की बाइक से दो दिन पूर्व मोहनपुर में ही किसी बच्चे को ठोकर लग गयी थी, जिसके बाद हिमांशु ने बदमाशों की पिटाई कर दी। बताया गया है कि उसी के प्रतिशोध में बदमाशों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब युवक गुरुवार देर शाम करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। बाइक से आये बदमाश उसे गोली मार फरार हो गए। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए मोहनपुर पीएचसी ले गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…